For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में बिगड़ सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश संभारना

09:28 AM Apr 14, 2024 IST | Aastha Paswan
बिहार में बिगड़ सकता है मौसम  इन जिलों में बारिश संभारना

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का बदलना लगातार जारी है। प्रचंड गर्मी के बीच बारिश जहां आम लोगों को राहत दे रही है वहीं किसानों को नुकसान भी पहुंचाने का काम कर रही है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों के लिए फिर से तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

Highlights

  • बिहार में मौसम बदला
  • प्रचंड गर्मी के बीच बारिश
  • तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

उत्तरी भारत में बदला मौसम

उत्तरी भारत में मौसम बदल चुका है। गर्मियां शुरू हो गई है। इसी बीच कई  देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं पिछले दिनों से बिहार का मौसम हदल रहा है। कई रांज्यों में बारिश हुई थी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवा का प्रभाव मध्य भारत तक बना है। उत्तरी पहाड़ी पर पश्चिमी विक्षोभ होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत राज्य में दो दिनों तक छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी (Rainfall in Bihar) की संभावना है। उत्तरी भागों के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल व अररिया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। दो दिन बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि की संभावना है।

शेखपुरा व औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

बीते 24 घंटों के दौरान भभुआ के अधवारा में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा व औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

दक्षिणी भागों का अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच व उत्तरी भागों का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बांका व सिवान के जीरादेई को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री (Patna Weather), गया में 1.1 डिग्री, औरंगाबाद में 1.8 डिग्री, डेहरी में 1.4 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, भागलपुर में 1.9 डिग्री, खगड़िया में 2.2 डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.2 डिग्री, मोतिहारी में 3.3 डिग्री, सुपौल में 1.2 डिग्री, पूर्णिया में 1.2 डिग्री, कटिहार में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×