W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राज्य सरकार की कुनीति से बिहारी हो रहे अपमानित : चिराग

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि नीतीश सरकार की कुनीति के कारण आज राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि तो खराब हो ही रही है साथ ही विभिन्न राज्यों में बिहारियों को अपमानित और प्रताड़ित होना भी पड़ रहा है।

08:43 PM Feb 18, 2022 IST | Ujjwal Jain

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि नीतीश सरकार की कुनीति के कारण आज राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि तो खराब हो ही रही है साथ ही विभिन्न राज्यों में बिहारियों को अपमानित और प्रताड़ित होना भी पड़ रहा है।

राज्य सरकार की कुनीति से बिहारी हो रहे अपमानित   चिराग
Advertisement
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी ने कहा है कि नीतीश सरकार की कुनीति के कारण आज राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि तो खराब हो ही रही है साथ ही विभिन्न राज्यों में बिहारियों को अपमानित और प्रताड़ित होना भी पड़ रहा है।
Advertisement
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि श्री चिराग जी ने इस बात पर अपनी गहरी चिंता जतायी है कि आज भी बिहार से रोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी संख्या में लोगों को दूसरे राज्यों मे जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह सवाल जायज है कि मुख्यमंत्रीजी के लंबे शासनकाल में बिहार में आखिर क्या बदला।
दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार एवं यूपी के लोगों के बारे में की गयी आपतिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। श्री तिवारी ने कहा कि आज विभिन्न राज्यों में रोजगार के लिए गए बिहारी लोगों को अपमानित व प्रताड़ित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री जी जिम्मेवार हैं। यदि वे बिहार में रोजगार के अवसर सृजित किए होते तो यहंा के लोगों को यूं अपमानित नहीं होना पड़ता।
लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्रीजी रोजगार के मामले में बिहार के लोगों को झूठी दिलासा दे रहे हैं जो बेहद अफसोस की बात है।
Advertisement
44 वर्षाें बाद दोनों मां ने एकसाथ चिराग को दिया आशीर्वाद
खगडिया  : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान जी की जन्मभूमि खगड़िया जिले का शहरबन्नी आज कई मायने में महत्वपूर्ण गतिविधि का केन्द्र बना। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान जी अपनी मां एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 44 वर्ष बाद अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिले। इस दौरान घर-परिवार एवं गांव के लोगों की भाड़ी भीड़ इकठी हो गयी। लंबे समय बाद इस स्नेहपूर्ण पारिवारिक मिलन के दृश्य ने परिवार के लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आनंदित कर दिया। बड़ी मां ने सभी को दुलार एवं आशीष देकर 44 वर्षों से अपनी आंचल में संजोए स्नेह और आशीष की वर्षा कर सबको आनंदित कर दिया।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×