टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एनडीए सरकार से बिहार की जनता उब चुकी : माधव आनंद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में पुरानी गाडिय़ो को चलने पर पांबदी लगाया है उसी प्रकार बिहार की जनता ने भी 15 साल के पुरानी सरकार को हटाने का मन बना लिया है।

01:26 PM Nov 15, 2019 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में पुरानी गाडिय़ो को चलने पर पांबदी लगाया है उसी प्रकार बिहार की जनता ने भी 15 साल के पुरानी सरकार को हटाने का मन बना लिया है।

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि रालोसपा के नेतृत्व में महागठबंधन एंव वाम दलो के आक्रोश मार्च में जिस प्रकार से लोग सडक़ पर उतरे उससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की एनडीए सरकार से बिहार की जनता उब चुकी है। बिहार शिक्षा,स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था,सम्पादायिक घटनायें  जैसी मूल समस्याओं से ग्रसित है। इन समस्याओ पर सरकार ध्यान न देकर केवल अपनी डफली अपनी राग अलापने में मशगूल है। 
हत्या, लूट,ब्लात्कर,की घटनायें रोजमर्रा की कहानी बन चुकी है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बढते प्रदूषण के कारण राजधानी की सडक़ो पर चलना दुर्भर हो गया है जिसके चलते  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में पुरानी गाडिय़ो को चलने पर पांबदी लगाया है उसी प्रकार बिहार की जनता ने भी 15 साल के पुरानी सरकार को हटाने का मन बना लिया है। 
महागठबंधन एकजूट है 2020 के चुनाव में जनता के आर्शीवाद से महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन सरकार विकास किये जाने की ढोलपीट रही है लेकिन एक भी कल कारखाना नही खुला जो कल करखाने थे भी बंद हो गया।  बेरोजगारी बढी है नौजवानो को  रोजगार नही मिल रहा है।  रोजगार के लिये लोग पलायन कर रहे है। यही पलायन करने वाले लोग 2020 में सुशासन सरकार को पलायन करने पर मजबुर कर देगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article