टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित

बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

05:43 PM Jul 29, 2019 IST | Desk Team

बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि, मृतकों की संख्या में लगातार तीसरे दिन कोई बढोतरी नहीं हुई। बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आपदा से 13 जिले प्रभावित हुए हैं।
Advertisement
सबसे ज्यादा 37 लोगों की मौत सीतामढ़ी में हई है। वहीं, मधुबनी में 30, अररिया (12), दरभंगा (12), शिवहर (10), पूर्णियां (9), किशनगंज (7),मुजफ्फरपुर (4), सुपौल (3), पूर्वी चंपारण (2) और सहरसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित दो जिलों- कटिहार और पश्चिमी चंपारण से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है ।
आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य में 13 जिलों की 1,269 पंचायतों के 111 प्रखंडों में 88.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, पांच नदियां – बागमती, बूढी गंडक, कमला बलान, अधवारा और खिरोई नदी राज्य में नौ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले 24 घंटे में बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है। 
Advertisement
Next Article