Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजू मेनन, जोजू जॉर्ज ने सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार साझा किया

यहां शुक्रवार को घोषित 52वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया, वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री रेवती को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में चुना गया।

11:23 PM May 27, 2022 IST | Desk Team

अवसा व्यूहम को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया 
निर्देशक दिलीश पोथन को ‘जोजी’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माता’ चुना गया, जबकि कृषंद आर के द्वारा निर्देशित मानव-प्रकृति संबंधों के इर्दगिर्द घूमती प्रयोगात्मक फिल्म ‘अवसा व्यूहम’ को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ घोषित किया गया।
प्रणव मोहनलाल की मुख्य भूमिका वाली बॉक्स ऑफिस हिट ‘हृदयम’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
विभिन्न पुरस्कारों के लिए कुल 142 फिल्में दौड़ में शामिल थीं। मेनन को जहां ‘अर्क्कारियम’ तो वहीं जॉर्ज को ‘नायात्तू’ में भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया। अनुभवी अभिनेत्री रेवती को ‘भूथाकलम’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
Advertisement
Next Article