Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

NULL

06:54 PM Aug 12, 2017 IST | Desk Team

NULL

ये मामला राजस्थान के बारां का है जहां बारां कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुये बाइकचोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर विभिन्न स्थानों से चुराई गई छह मोटर साईकिलें बरामद की।

पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दुपहिया वाहन चुराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों ओम प्रकाश सुमन, सोनू खाती और राकेश मीणा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चुराई गई छह मोटर साईकिलें बरामद की।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के बाईक चोरी की कई वारदातों में लिप्त होने की आशंका है। संदेह हैै कि इस गिरोह ने बारां के अलावा अन्य जिलों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इस आशंका को मद्देनजर रखते हुये बारां पुलिस पकड़े गये तीनों आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।

पुलिस उन लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है जिन्होंने वाहन चोरी में शामिल इस गिरोह के सदस्यों से दुपहिया वाहन खरीदे थे। बारां पुलिस चोरी के वाहन खरीदनें वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही करेगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article