For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bike देगी दमदार माइलेज, Driving के समय इन बातों का रखें ध्यान Top Mileage Bike

01:47 PM Dec 09, 2023 IST | R.N. Mishra
bike देगी दमदार माइलेज  driving के समय इन बातों का रखें ध्यान top mileage bike

Bike Tips: औसतन जो भी व्यक्त्वि बाइक यूज़ करते हैं, उन्हें कुछ दिनों बाद माइलेज की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग बाइक कम चलाने या बदलने पर विचार करने लगते हैं। हम इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ ऐसे टिप्स जिससे बाइक की माइलेज अच्छी हो सकती है।

सही समय पर सर्विस
सबसे पहली बात जिसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है वो है अपनी बाइक की सर्विस हमेशा समय पर कराएं। इससे दो लाभ मिलेंगे, पहला तो आपको अच्छा माइलेजमिलता रहेगा और दूसरा फायदा ये होगा कि आपकी बाइक की परफॉर्मेंस भी बढ़िया बनी रहेगी।

हवा का भी है अहम रोल
बाइक के टायर्स में अगर कम हवा हो ज्यादा हो, दोनों ही स्थिति में बाइक बढ़िया माइलेज नहीं दे पाती है।इसके साथ ही टायर्स भी जल्द खराब हो सकते हैं। ऐसे में यदि आपको बाइक की माइलेज मेनटेन रखनी है तो ध्यान रखें की टायर्स में हवा सही अनुपात में हो और इसे समय समय पर चेक की करवाते रहें।

सही फ्यूल भी है जरूरी
बाइक में फ्यूल का सबसे बड़ा रोल होता है, ऐसे में इसकी जानकरी होनी चाहिए कि आप जो ईंधन भरवा रहे हैं वो कैसा है। इसके लिए आप पंप पर पेट्रोल भरवाते समय मशीन पर डेंसिटी जरूर चेक करें। बता दें सरकार ने पेट्रोल ही नहीं डीजल के लिए भी डेंसिटी का मानक तय किया है। इस तय मानक के अनुसार, पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम per cubic meter होनी जरुरी है।

इन सभी टिप्स को अगर आप फॉलो करते हैं तो आपकी बाइक का माइलेज हमेशा बेहतर बना रहेगा। इसके साथ ही बाइक का परफॉर्मेंस भी अच्छा होगा।

Tata Moters साल 2024 में लॉन्च करेगी नई SUV, ऑटो सेक्टर में तेज होगी हलचल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×