टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिल गेट्स ने 4600 करोड़ रुपये का सुपरयॉट खरीदा,देखें इस जहाज की अंदर की कुछ मनमोहक तस्वीरें

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स ने हाल ही में एक पानी का जहाज खरीदा है।

07:51 AM Feb 10, 2020 IST | Desk Team

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स ने हाल ही में एक पानी का जहाज खरीदा है।

दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की लिस्ट में शुमार बिल गेट्स ने हाल ही में एक पानी का जहाज खरीदा है। वैसे कहते हैं इस पानी के जहाज को सुपरयाट भी कहा जाता है,जिसमें भविष्य की छाप नजर आती है। बता दें कि बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर होने के साथ-साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस आदमी भी हैं। 
अब जब से बिल गेट्स ने ये जहाज खरीदता है तभी से ये सुपर नाव चर्चा का विषय बन गया है। इस जहाज की कीमत 645 मिलियन डॉलर करीब 4600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
कभी याट्स किरए पर लेते थे
रिपोट्स के अनुसार बिल गेट्स सुपरयाट के काफी ज्यादा शौकीन हैं। वो अक्सर गर्मियों में छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए इन्हें किराए पर लेते थे,मगर जब बीते साल दिसंबर महीने में उन्होंने मोनैको याट शो में यह सुपरयाट देखा तो उन्होंने इसे खरीदने का मन बना लिया। 
सुपरयाट की खासियत
 यह सुपरयाट पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है,क्योंकि यह लिक्विड हाइड्रोजन से चलती है। इसकी लंबाई 370 फीट है,जिसमें 5 डेक्स हैं,जबकि इसमें काफी अच्छा खास स्पेस भी दिया गया है। 
इस सुपरयाट पर सबकुछ 
इस खास याट में 14 मेहमानों और 31 क्रू मेंमर्स के लिए एक जिम,योगा स्टूडियो है। वहीं ब्यूटी रूम,मसाज पालर और पिछले डेक पर कैस्केडिंग पूल भी है। वैसे इसमें 4 गेस्ट रूम और 2 वीआईपी स्टेट रूम और 1 पवेलियन है। 
इस सुपरयाट की स्पीड
इस सुपरयाट में होम सिनेमा थिएटर भी है इसमें एक साथ 20 लोग आराम से बैठकर फिल्म देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये याट 32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है। 
इस पानी वाले जहाज को एक्वा नाम दिया गया है। इस बीच सबसे खास बात यह है कि एक बार ईधन भरने के बाद ये याट करीब 6437 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है।

Advertisement


बेहद खास है इसका डिजाइन 
इस सुपरयाट का एक अलग हिस्सा इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें मौजूद लोग बाहर के दृश्यों का 360 डिग्री लुफ्त उठा सकती है। ये याट पूरा ऑटोमैटिक है। 
खबर यह भी है कि बिल गेट्स को यह सुपरयाट साल 2024 में मिलेगा। जिस याट को इस कंपनी ने तैयार किया है उनका कहना है इसको तैयार करने में फिलहाल 4 साल का समय लग सकता है।
Advertisement
Next Article