Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुख्यमंत्री को राज्य विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने को लेकर बंगाल विस में विधेयक पेश किया जायेगा

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

12:31 AM May 27, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पत्रकारों को बताया कि राज्य विधानसभा में जल्द ही विधेयक के रूप में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
Advertisement
राज्यपाल के स्थान पर सीएम को प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति बनाने का प्रस्ताव
बसु ने कहा, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को आज अपनी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में एक विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।’’राज्यपाल वर्तमान में राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से धनखड़ का कई मुद्दों पर राज्य में ममता बनर्जी सरकार के साथ टकराव रहा है।
भाजपा ने प्रस्ताव की निंदा 
इस बीच पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल के फैसले की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने कहा कि 14वीं शताब्दी के तानाशाह दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने ‘‘अगर बंगाल सरकार का कामकाज देखा होता तो वह भी असुरक्षित महसूस करता।’’
हाजरा ने कहा क्या पता कल को निर्णय लिया जाए सीएम को राज्य का पीएम कहा जाए
हाजरा ने कहा, ‘‘आज राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति मुख्यमंत्री होगा। कल को यह निर्णय भी लिया जा सकता है कि मुख्यमंत्री को राज्य का प्रधानमंत्री कहा जाए।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने भी इस निर्णय को ‘‘अधिनायकवादी मानसिकता’’ से प्रेरित करार दिया जो सत्ता के हर चरण पर अपना नियंत्रण चाहता है।
 
Advertisement
Next Article