बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले है पेरेंट्स?, क्या शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हुई बिपाशा?
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही बॉलीवुड गलियारों से खुशखबरी आ सकती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही अपने होने वाले बच्चे का ऐलान कर सकते है। जी हां, खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
04:17 PM Jul 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही बॉलीवुड गलियारों से खुशखबरी आ सकती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही अपने होने वाले बच्चे का ऐलान कर सकते है। जी हां, खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
Advertisement
अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने ऑफिशली इस खबर का ऐलान नहीं किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही कपल इस बारे में अनाउंसमेंट भी करेगा। करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
बिपाशा शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस अब बेसब्री से बिपाशा और करण के मुंह से ये खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं।
बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अप्रैल में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर पोस्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0’ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस’ में काम किया था।
Advertisement