टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अपने बेबी शावर सेरेमनी में इमोशनल हुई Bipasha Basu, करण ने अपनी लेडीलव पर यूं लुटाया प्यार

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू जल्द ही अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले है। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू बेबी शॉवर सेरेमनी को एंज़ॉय करते नजर आए, लेकिन इसी बीच बिपाशा इमोशनल होकर रोने लगी।

01:35 PM Sep 25, 2022 IST | Desk Team

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू जल्द ही अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले है। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू बेबी शॉवर सेरेमनी को एंज़ॉय करते नजर आए, लेकिन इसी बीच बिपाशा इमोशनल होकर रोने लगी।

करण सिंह ग्रोवर
और बिपाशा बासू जल्द ही अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले है। बिपाशा बासू ने
सोशल मीडिया में बड़े ही बोल्ड अंदाज में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
इसके बाद से ही बिपाशा के बेबी बंप के साथ एक से बढ़कर एक फोटोशूट वायरल होते रहते
है। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासू बेबी शॉवर सेरेमनी को एंज़ॉय
करते नजर आए,जहां दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे और ढेर सारी मस्ती भी कर रहे
थे, लेकिन इसी बीच बिपाशा बासू इमोशनल होकर रोने लगी।  

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस
बिपाशा बासू अपनी प्रेंगनेंसी को लेकर इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रही है। बिपाशा
के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आने लगा है। हाल ही में बिपाशा बासू और करण सिंह ग्रोवर अपने होने वाले बच्चे के
लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का जश्न मनाते नजर आए। बिपाशा पिंक कलर की ड्रेस में काफी
खूबसूरत लग रही थी। दोनों ने साथ में केक कट किया और काफी सारी मस्ती भी की, लेकिन
इसी बीच बिपाशा बासू इमोशनल होकर अपने पति के गले लगकर रोने लगी।  

बिपाशा बासू की
हाल ही में बेबी शावर सेरेमनी हुई जिससे एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिपाशा
केक कट कर रही थी, लेकिन अचानक से वो अपने पति के गले लगकर रोने लगीं।
 बिपाशा को ऐसे रोता देख करण ने भी बड़े प्यार से उन्हें गले
लगाकर चुप कराय़ा। इस वीडियो को देखने के बाद अब यूजर्स इस कपल की जमकर की तारीफ कर
रहे है। बिपाशा और करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये
बिपाशा का ये दूसरा बेबी शावर सेलिब्रेशन था। इससे पहले बिपाशा की गोदभराई की रस्म
उनके घर पर हुई थी, जिसमें बिपाशा गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी के साथ गोल्ड
ज्वैलरी कैरी की हुई थी। अपने उस बंगाली लुक में बिपाशा बला की खूबसूरत लग रही थी।
बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसके उनके साथ पति
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की मां नजर आ रहे थे। 

करण सिंह ग्रोवर
और बिपाशा बासू की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के
6 साल बाद इन दोनों के घर में एक नन्हे मेहमान के कदम पड़ने वाले है। यह दोनों अपने पहले बच्चे का जल्द ही
स्वागत करने वाले है। बिपाशा के प्रेंगनेसी के ऐलान के बाद से ही उनकी मैटरनिटी
फोटोशूट की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती है और अब उनके बेबी शॉवर की फोटोज और
वीडियो काफी सुर्खियों बटोर रही है।  

Advertisement
Next Article