For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बोल्ड अंदाज में Bipasha Basu ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बेबी बंप को Kiss करते दिखे Karan Singh Grover

बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली तस्वीरों को शेयर किया है इस फोटों में बिपाशा के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं।

01:43 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली तस्वीरों को शेयर किया है इस फोटों में बिपाशा के साथ-साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं।

बोल्ड अंदाज में bipasha basu ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान  बेबी बंप को kiss करते दिखे karan singh grover

बी-टाउन में एक बाद एक खुशखबरी सामने आई रही हैं। जहां कुछ समय पहले ही कपल
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस
लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के
पावर कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हैं। कपल शादी के 6 साल बाद
पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है।

कुछ दिनों पहले ही
अभिनेत्री बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ गई थी लेकिन अब बिपाशा और करण
सिंह ग्रोवर ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया
है। बिपाशा और करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें
बिपाशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

हमेशा अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियों में रहने वाली बिपाशा
ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी बेहद बोल्ड अंदाज में की है। बिपाशा बसु ने
अपनी इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह और उनके पति करण
सिंह ग्रोवर मैचिंग सफेद शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों बिपाशा ने ओवर साइज
शर्ट के बटन खोले हुए हैं इस ड्रेस के बटन ओपन कर बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही
हैं। वहीं एक तस्वीर में उनके पति करण सिंग ग्रोवर बेबी बंप को प्यार से चूमते दिख
रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी
हमारे जीवन में एक और अनूठी छवि जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक
पूर्ण बनाती है। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम मिले एक
दूसरे और तब से हम दो थे। केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार, हमें थोड़ा गलत लग रहा था।”

उन्होंने आगे लिखा, इतनी जल्दी,
हम जो कभी दो थे अब तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार
से सामने आई एक रचना, हमारा बच्चा हमसे
जुड़ जाएगा जल्द ही और हमारी खुशी में शामिल हों। आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी
का धन्यवाद और ये प्यार हमेशा हमारा हिस्सा रहेगा। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और
हमारे साथ एक और सुंदर जीवन के जुड़ने करने के लिए धन्यवाद, हमारा बच्चा। दुर्गा दुर्गा”

बता दें कि बिपाशा और करण एक फिल्मी सेट के दौरान मिले थे और इस दौरान दोनों
को प्यार हुआ और कुछ सालों तक डेट करने बाद आखिरकार दोनों ने साल 2016 में शादी कर
ली थी। इस शादी में बंगाली रीति रिवाज देखने को मिला था। कपल की शादी की तस्वीरों पर भी फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×