टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी, मंगलवार को कांग्रेस में होंगे शामिल

05:30 PM Apr 08, 2024 IST | Rakesh Kumar

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे।
इससे करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हरियाणा से भाजपा की पूर्व विधायक प्रेम लता ने भी भाजपा छोड़ दी है। प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रही थीं।

Advertisement

 Highlights 

बीरेंद्र सिंह ने कहा, मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह ने कहा, मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपना त्याग पत्र पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को भेज दिया है। मेरी पत्नी प्रेम लता ने भी पार्टी छोड़ दी है। कल (मंगलवार को) हम कांग्रेस में शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ चार दशक से अधिक समय पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बेटे बृजेन्द्र के 10 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Advertisement
Next Article