Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रिम्स में लालू के दरबार पर जेल प्रशासन ने लगाई रोक, सिर्फ शनिवार को मुलाकात की अनुमति

बिरसा मुंडा जेल प्रशासन ने दरबार लगाने की खबरों के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए लालू के दरबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

12:26 PM Feb 19, 2022 IST | Desk Team

बिरसा मुंडा जेल प्रशासन ने दरबार लगाने की खबरों के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए लालू के दरबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

रांची के रिम्स में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अस्पताल वार्ड में लगने वाले दरबार पर रोक लगा दी गई। बिरसा मुंडा जेल प्रशासन ने दरबार लगाने की खबरों के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए लालू के दरबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। अब सिर्फ शनिवार को लालू यादव की सहमति से ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी।
Advertisement
जेल के अधिकारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 15 फरवरी को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव लगातार अपने वार्ड में दरबार लगा रहे थे, जिसे देखते हुए उनसे मिलने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।

लालू जी का लालटेन और लोजपा का बंगला कहां तक जनता को लुभा सकती है

उन्होंने बताया कि अब सिर्फ तीन लोगों को ही लालू यादव की सहमति से केवल शनिवार को ही उनसे मुलाकात करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले लालू प्रसाद से लोगों के बेरोकटोक मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल प्रशासन और रिम्स की भारी किरकिरी हुई।
चारा घोटाला मामले में लालू यादव की सजा पर स्पेशल सीबीआई कोर्ट 21 फरवरी को सुनवाई करेगी। इस बीच, रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर की ओर से शुक्रवार को बयान भी जारी किया गया कि लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए शनिवार का दिन तय किया गया है।
Advertisement
Next Article