W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिरयानी ने ले ली जान, बायफ्रेंड के साथ डिनर कर रही थी GF, गले में फंसी हड्डी फिर...

रेस्टारेंट में बिरयानी खाते समय लड़की की दर्दनाक मौत

09:44 AM May 26, 2025 IST | Neha Singh

रेस्टारेंट में बिरयानी खाते समय लड़की की दर्दनाक मौत

बिरयानी ने ले ली जान  बायफ्रेंड के साथ डिनर कर रही थी gf  गले में फंसी हड्डी फिर

महाराष्ट्र के पालघर में एक दुखद घटना में 27 वर्षीय लड़की की बिरयानी खाते समय गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। प्रेमी के साथ रेस्टारेंट में डिनर के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Advertisement

महाराष्ट्र के पालघर में एक लड़की को बिरयानी खाने के बदले जान से हाथ धोना पड़ा। लड़की के गले में चिकन की एक हड्डी फंस गई, जिस वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दरअसल, युवती अपने प्रेमी के साथ रेस्टारेंट गई थी। वहीं दोनों ने बिरयानी का ऑर्डर दिया। दोनों ने खूब शौक से बिरयानी खाई, लेकिन इसी बीच बिरयानी खाते समय चिकन का एक पीस युवती के गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। थोड़ी देर बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन युवती के गले में हड्डी काफी देर से फंसी थी, जिस वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

Advertisement

इसके बाद लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने लड़की की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की मौत के बाद परिवार के लोग बेसुध हो गए।

Biryani

हर एंगल से जांज करेगी पुलिस

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर विजया गोस्वामी ने बताया कि मृतक लड़की की उम्र 27 साल थी। अभी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि लड़की की मौत चिकन का टुकड़ा फंसने से हुई है या इसके पीछे कोई साजिश है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती गई है।

‘हाथों में हथकड़ी, बेखौफ अंदाज…’, पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने बनाई रील

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×