बिट्टू ने संसद पटल पर स्वीकारा, पंजाब में काग्रेंस की हार के पीछे आपसी कलह
पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी पार्टी के लोग आपस में लड़ गए।
10:02 PM Mar 30, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी पार्टी के लोग आपस में लड़ गए। उन्होंने ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022’ पर चर्चा में भाग लेते हुए वस्तुत: यह स्वीकार किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे कारण पार्टी नेताओं की आपसी लड़ाई रही।
Advertisement
पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद नही थी
बिट्टू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हम कांग्रेस वाले आपस में लड़ गए। हमारा कसूर है। पंजाब में आम आदमी पार्टी कहीं लोगों की पसंद नहीं थी।’’ उन्होंने कहा कि आज उनका समय आया है, छह महीने बाद देखिएगा।
केंद्र सरकार करे विज्ञापन के दुरूपयोग का पैसे की जांच
बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर सरकारी विज्ञापन के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने (आप) दिल्ली के विज्ञापन का पैसा पंजाब में लगाया और अब पंजाब का पैसा गुजरात में लगाएंगे।
Advertisement