Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीवी ने सौतन के कारण दी एनआरआई पति की सुपारी

NULL

01:54 PM Feb 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-जालंधर : जालंधर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने ढाई लाख रूपए की सुपारी लेकर एक प्रवासी शख्स को गोलियां मारी थी। उनका उददेश्य एनआरआई व्यक्ति का कत्ल करना था। परंतु निशाना लगने के कारण सौभागय बच गया। इस मामले में 4 अन्य आरोपी पुलिस की गिरफत से बाहर बताए जा रहे है।

पुलिस के मुताबिक , एनआरआई को मारने की सुपारी सात समुद्र पार रहने वाली कनाडा वासी उसकी पूर्व पत्नी ने ही दी थी। जालंधर देहात पुलिस के कप्तान गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 26 जनवरी को गोराया के नजदीक कुछ लोगों ने गोलियां मारकर एनआरआई मक्खन सिंह को घायल कर दिया था। उनके मुताबिक जालंधर के कटहार इलाके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया और जांच-पड़ताल के बाद उन्होंने सुपारी लेने की बात मानी।

पुलिस के मुताबिक मुलजिमों ने कनाडा की रहने वाली जसविंद्र कौर द्वारा अपने पूर्व पति मक्खन सिंह की हत्या के लिए ढाई लाख की सुपारी दी थी। जबकि जसविंद्र कौर का मक्खन सिंह के साथ दूसरी शादी थी और वह उसे कनाडा ले गया था। पक्का होने के पश्चात मक्खन सिंह पंजाब आ गया और उसने तीसरी शादी करवा ली थी।

एसएसपी के मुताबिक मक्खन सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कुलवंत सिंह और राजिंद्र कुमार को गिरफतार किया है और जसविंद्र कौर पर कार्यवाही करने के लिए उसे जांच में शामिल किया जा रहा है।

– सुनीलराय कामरेड

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article