टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तमिलनाडु में BJP-AIADMK का गठबंधन, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

BJP-AIDMK मिलकर लड़ेंगे चुनाव, NDA की बनेगी सरकार

12:58 PM Apr 11, 2025 IST | Himanshu Negi

BJP-AIDMK मिलकर लड़ेंगे चुनाव, NDA की बनेगी सरकार

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP और AIADMK ने गठबंधन कर लिया है। गृह मंत्री अमित शाह और AIADMK नेता ई. के. पलानीस्वामी ने प्रेस वार्ता में इस गठबंधन की घोषणा की। अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में चुनाव एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और NDA की जीत होगी।

गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले है। तमिलनाडु पहुंचते ही BJP और AIADMK के साथ गठबंधन की अटकलें तेज हो गई थी लेकिन अब इन अटकलों पर अब मुहर लग गई है। BJP और AIADMK के बीच गठबंधन हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह AIADMK के नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि BJP और AIADMK ने साथ मिलकर फैसला लिया है कि अब तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा का चुनाव साथ लड़ेंगे। बता दें कि 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले यह महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

NDA की जीत होगी

प्रेस वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  AIADMK पार्टी पहले से ही NDA का भाग है। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में NDA की जीत होगी। एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में तमिलनाडु के विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। बता दें कि अभी सीटों की संख्या का विभाजन नहीं हुआ है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीट है।

एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में चुनाव

BJP और AIADMK के साथ गठबंधन होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर PM मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और तमिलनाडु में एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अमित शाह ने DMK पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह परिसीमन और NEET के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है।

AIADMK और BJP के बीच गठबंधन टूट गया था। दरअसल 2016 में जे जयललिता के निधन के बाद AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। लेकिन 2021 के राज्य चुनावों के दौरान, AIADMK और भाजपा गठबंधन में थे, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने चार सीटें जीतीं। लेकिन 2023 में AIADMK ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article