Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा और मोदी सरकार वचन भंगी है : शिवानंद तिवारी

करोड़ों जनता वोट के व्यापार के लिए राम को राजनीति में घसीटने वाले इन व्यापारियों को दंडित करेगी और कान पकड़ कर इन्हें सत्ता से उतार देगी।

06:57 PM Nov 15, 2018 IST | Desk Team

करोड़ों जनता वोट के व्यापार के लिए राम को राजनीति में घसीटने वाले इन व्यापारियों को दंडित करेगी और कान पकड़ कर इन्हें सत्ता से उतार देगी।

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्ययक्ष शिवानंद तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि भाजपा पर कुपित हैं भगवान राम। राम मार्यादा पुरूषोत्तम हैं वचन के पक्के। अपना वचन तो छोडि़ए अपने पिता के वचन के निर्वाह के लिए राम ने राजगद्दी छोड दी और चौदह वर्ष का वनवास क़ुबूल किया था। वहीं उनके नाम की दुहाई देने वाली भाजपा और मोदी सरकार तो वचनभंगी है।

जनता की आंखों में इन्होंने धूल झोंका है। लोकसभा के पिछले चुनाव में देश की जनता को विशेष रूप से नौजवानों और किसानों को नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा ने रंगीन सपना दिखाया था। उस पर यकीन कर जनता ने उनको देश की सत्ता सौंप थीण्लेकिन आज लोग महसूस कर रहे हैं कि उनके साथ छल हुआ है।

वायदा पुरा करना तो दूर नोटबंदी, जीएसटी, असहनीय महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीवन दुभर कर दिया है। मोदी सरकार गऱीबों और आमजन के पक्ष में नहीं बल्कि पूंजीपतियों और बड़े लोगों के पक्ष में खड़ी है। उनका काम कर रही है। लोगों के साथ छल करने वाले वचनभंगी आज मार्यदा पुरूषोत्तम राम की दुहाई दे रहे हैं।

राम के नाम का इस्तेमाल कर जनता को भरमाने का प्रयास कर रहे हैं। राम में इनकी भक्ति नहीं हैं। अपनी राजनीति के लिए राम नाम का व्यापार करने वाले ये लोग हैं। बेरोजगारी से हतास करोड़ों बेरोजगार नौजवानों की चिंता इन्हें नहीं है। कर्ज में डूबे आत्महत्या करने वाले किसानों की बात इनके मुुंह से कभी नहीं निकलती है। चुनाव आया तो राम मंदिर का शोर मचा रहे हैं।

राम तो इमामे हिंद हैं। यहां के कण-कण में राम हैं। अबकी बार राम के नाम पर इनकी दाल गलने वाली नहीं। राम को मानने और उनके प्रति श्रद्धा रखने वाली देश की करोड़ों जनता वोट के व्यापार के लिए राम को राजनीति में घसीटने वाले इन व्यापारियों को दंडित करेगी और कान पकड़ कर इन्हें सत्ता से उतार देगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article