Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BJP ने कश्मीर की समस्या के लिए जवाहर लाल नेहरू को बताया जिम्मेदार

आज कश्मीर में जो भी हालात है उसके लिए भाजपा ने जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया।

12:47 PM Dec 28, 2022 IST | Desk Team

आज कश्मीर में जो भी हालात है उसके लिए भाजपा ने जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया।

आज कश्मीर में जो भी हालात है उसके लिए भाजपा ने जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया।बता दें कि भाजपा ने कश्मीर समस्या के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया।
Advertisement
 नेहरू कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गए
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए इससे जुड़े घटनाक्रम के वर्णन को तारीख अनुसार शेयर करते हुए लिखा, नेहरू कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गए, जिसकी वजह से कश्मीर टूट गया।भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। भाजपा ने कश्मीर समस्या से जुड़े एक पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर के साथ यह लिखा गया है कि 22 अक्टूबर, 1947 को पाकिस्तानी सेना के समर्थन से कबायलियों ने जम्मू कश्मीर पर आक्रमण किया। 
भारतीय संविधान का हिस्सा बना दिया
संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद 31 दिसंबर, 1948 को संघर्ष विराम लागू हुआ जिसकी वजह से कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया।भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए कहा कि इनकी वजह से 1 जनवरी, 1949 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अस्तित्व में आया। कांग्रेस ने 17 अक्टूबर, 1949 को अनुच्छेद-370 को भारतीय संविधान का हिस्सा बना दिया।
Advertisement
Next Article