For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, जेपी नड्डा कल हिमाचल प्रदेश में करेंगे रोड शो

09:07 PM Jan 04, 2024 IST | Prateek Mishra
2024 की तैयारी में जुटी भाजपा  जेपी नड्डा कल हिमाचल प्रदेश में करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा सोलन में रोड शो करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सोलन और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उनके लिए अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को सुबह 11 बजे के लगभग सोलन में पुराने डी.सी. ऑफिस (चिल्ड्रन पार्क) से पुराना बस अड्डा तक रोड शो करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:40 बजे के लगभग नड्डा सोलन के ही पुराने बस अड्डा पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां पर दोपहर 2:30 बजे के लगभग नड्डा एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×