For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा ने राहुल गांधी के सिख प्रेम को बताया ढोंग, 1984 सिख दंगे की दिलाई याद

03:07 PM Oct 07, 2023 IST | Uday sodhi
भाजपा ने राहुल गांधी के सिख प्रेम को बताया ढोंग  1984 सिख दंगे की दिलाई याद

भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के खिलाफ अपना अभियान शनिवार को भी जारी रखते हुए उनके सिख प्रेम को ढोंग करार दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी पर सिर्फ गोलमाल करने का भी आरोप लगाया है।

ए प्रियंका और राहुल दोनों पर भी किया कटाक्ष

भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार 1984 के दंगों से जुड़ी खबरें, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान और राहुल गांधी के स्वर्ण मंदिर के दौरे से जुड़ी फ़ोटो और वीडियो को शेयर करते हुए कहा, हज़ारों सिखों की हत्या के ज़िम्मेदार राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी का सिख प्रेम ढोंग हैं और वह निजी स्वार्थ में सिख प्रेम का ढोंग कर रहे हैं।  भाजपा ने राहुल गांधी से जुड़े एक और वीडियो को शेयर करते हुए उन पर सिर्फ गोलमाल करने का आरोप लगाया। वहीं प्रियंका गांधी के भाषण के एक अंश को शेयर करते हुए प्रियंका और राहुल दोनों पर कटाक्ष भी किया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Uday sodhi

View all posts

Advertisement
×