Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह यादव ने महरौली में AAP को दी शिकस्त, जीत को बताया भगवा का परचम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महरौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की…

08:48 AM Feb 08, 2025 IST | Shera Rajput

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महरौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महरौली सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह यादव ने आम आदमी पार्टी के महेंद्र चौधरी को 1,782 मतों के अंतर से हराया। इस त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की पुष्पा सिंह भी मैदान में थीं, लेकिन वह सिर्फ 9,300 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं।

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में आप के नरेश यादव ने 18,161 मतों के बड़े अंतर से जीत की थी हासिल

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने 18,161 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। तब भाजपा की कुसुम खत्री दूसरे स्थान पर थीं, जिन्होंने 44,256 वोट प्राप्त किए थे। इस बार भाजपा ने महरौली सीट पर जीत दर्ज कर अपने प्रदर्शन में सुधार किया।

गजेंद्र सिंह यादव ने इस जीत को भगवा की जीत दिया करार

भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह यादव ने इस जीत को भगवा की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित कार्यों का नतीजा है। बीते 20 वर्षों से महरौली में भाजपा कार्यकर्ता विधायक न होने के कारण वंचित महसूस कर रहे थे। अब जब भाजपा का विधायक चुना गया है, तो सभी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। मैं इस जीत का श्रेय भाजपा नेतृत्व और उन सभी कार्यकर्ताओं को देना चाहता हूं, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर पार्टी को विजयी बनाया।”

आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार और अहंकार उनकी हार का मुख्य कारण बना। जनता विनम्र और स्नेही होती है, लेकिन जब कोई नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलता है, तो जनता इसे सहन नहीं करती। दिल्ली की जनता को केजरीवाल की सच्चाई समझ आ गई है, इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को सबक सिखाया है। अब यह विपक्षी दलों के लिए आत्ममंथन करने का समय है।”

जनता अब केवल विकास चाहती है – गजेंद्र यादव

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकास कार्यों को दिल्ली की जनता ने समर्थन दिया है। यह साफ संदेश है कि जनता अब केवल विकास चाहती है, न कि निराधार आरोपों और भ्रष्टाचार से भरी राजनीति।”

Advertisement
Advertisement
Next Article