टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BJP चीफ ने राहुल पर साधा निशाना; मेधा पाटकर के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने पर कांग्रेस को बताया गुजरात विरोधी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस को ‘गुजरात विरोधी’ करार दिया।

08:33 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस को ‘गुजरात विरोधी’ करार दिया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस को ‘गुजरात विरोधी’ करार दिया। भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है।इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी राज्य में भाजपा के पास मुद्दों का अभाव है।
गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे नड्डा ने कहा कि पाटकर ‘नर्मदा विरोधी’, ‘गुजरात विरोधी’ और ‘सौराष्ट्र विरोधी’ हैं, जिन्होंने नर्मदा बांध का निर्माण बाधित करने के अलावा सौराष्ट्र के लोगों के लिए पानी का उपयोग करने का विरोध किया था।नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि ऐसे लोग राहुल गांधी का साथ देते हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।’’
नड्डा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास मुद्दे नहीं है, इसलिए यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मेधा पाटकर के शामिल होने का मुद्दा उठा रही है जो नर्मदा बचाओ आंदोलन की एक प्रमुख कार्यकर्ता हैं।
यात्रा में शामिल होने से नहीं रोक सकते
भारत जोड़ो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को पाटकर का गांधी के साथ एक फोटो ट्वीट किया गया था जिसके कैप्शन में लिखा था कि, ‘‘जब आप समाज के लिए कुछ करते हैं, तो समाज कल्याण में शामिल लोग खुद आप के साथ जुड़ते हैं…। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में हिस्सा लिया।’’भाजपा पर हमला करते हुए शर्मा ने पूछा कि आप किसी को कांग्रेस पार्टी की यात्रा में शामिल होने से कैसे रोक सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article