Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधानसभा चुनाव पर BJP का बड़ा दावा, बिहार में एनडीए फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी

09:30 PM Jul 18, 2024 IST | Pannelal Gupta

BJP: बिहार भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद अपनी पहली कार्यसमिति की बैठक में अभिनंदन प्रस्ताव पास किया। बैठक में करीब सभी नेताओं ने अगले साल होने वाले चुनाव की चर्चा कर यह साफ संकेत दे दिए कि अब भाजपा की नजर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।

Highlights

बिहार BJP के अध्यक्ष ने की संवाददाता सम्मेलन को किया संबोधित

बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा(BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि कार्यसमिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर संकल्प लिया गया है। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। पंडित नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री पद संभाला है। बैठक में बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया गया।

विधानसभा चुनाव को लेकर बहुमत की सरकार बनाने के दावा

बिहार भाजपा(BJP) के प्रभारी विनोद तावड़े और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव(Assembly Elections) को लेकर बहुमत की सरकार बनाने के दावे किए। विनोद तावड़े ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 174 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई, जबकि राजद मात्र 34 सीटों पर आगे रही। यह अगले विधानसभा चुनाव के परिणाम के स्पष्ट संकेत हैं।

देश की जनता एनडीए के साथ है- विजय कुमार सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव परिणाम ने साबित किया है कि देश की जनता एनडीए के साथ है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article