Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा का दावा, केजरीवाल के करीबी लोग सत्येंद्र जैन के वीडियो करा रहे हैं लीक

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी लोग जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की वीडियो और जानकारी लीक करा रहे हैं।

06:27 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी लोग जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की वीडियो और जानकारी लीक करा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी लोग जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की वीडियो और जानकारी लीक करा रहे हैं।भाजपा के इस आरोप पर ‘आप’ की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैन को तिहाड़ जेल में “वीआईपी सुविधाओं” का आनंद लेते हुए दिखाने वाले सिलसिलेवार वीडियो सोशल मीडिया मीम या अखबार के कार्टून का मामला नहीं है, बल्कि नैतिकता का मामला है।
Advertisement
जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में 31 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह कथित रूप से मसाज कराते, अन्य सुविधाओं का लाभ लेते और जेल अधीक्षक से मिलते दिख रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद से जैन राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।पात्रा ने केजरीवाल पर इस मुद्दे पर ‘सरासर झूठ’ बोलने का भी आरोप लगाया।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह एक आम बात हो गई है क्योंकि कभी (जैन के) मालिश का वीडियो सामने आता है तो कभी जैन की जेल की कोठरी में जेल अधीक्षक के बैठे होने का वीडियो मिलता है।
पात्रा ने कहा कि रविवार को एक नया वीडियो सामने आया जिसमें 10 लोग ‘आप’ नेता की कोठरी की सफाई करते दिख रहे हैं।”इस कथित वीडियो को संवाददाता सम्मेलन में प्रदर्शित किये जाने के बाद भाजपा नेता ने दावा किया कि 10 व्यक्तियों को जैन की कोठरी को साफ रखने का जिम्मा सौंपा गया है।पात्रा ने इन कथित वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक “गंभीर मामला” है न कि सोशल मीडिया मीम या अखबारों में कार्टून का मामला। उनका कहना था कि यह नैतिकता का मामला है, जिसे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।
जैन ने हाल ही में यहां एक अदालत में याचिका दायर कर ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि ईडी ने जेल की कोठरी के सीसीटीवी फुटेज लीक करने की अनुमति दी है। याचिकाकर्ता ने इसे रोकने का भी आग्रह किया था।हालांकि, ईडी ने अदालत में दावा किया था कि तिहाड़ जेल के अंदर उनके साथ “विशेष व्यवहार” किया जा रहा है। ईडी ने अपने दावे के पक्ष में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पेश किया था।पात्रा ने कहा, “ये वीडियो और सूचनाएं जेल अधिकारी नहीं दे रहे हैं। ये उनके (आप के) अपने लोग और केजरीवाल के करीबी मुहैया करा रहे हैं।”उन्होंने कहा, ‘‘ ….. हम शीघ्र ही सूत्र के नाम का खुलासा करेंगे।’’
Advertisement
Next Article