टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शिंदे को CM पद देकर मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश रच रही है BJP : राउत

शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देकर महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश रच रही है।

02:34 PM Jul 02, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देकर महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश रच रही है।

शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देकर महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश रच रही है और वह शिवसेना की ताकत को कमजोर करना चाहती है।
Advertisement
राउत ने विश्वास व्यक्त किया 
राउत ने शनिवार को  संवाददताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना और ठाकरे एक सिक्के के दो पहलू हैं तथा ठाकरे जहां हैं, वहां शिवसेना है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने और शिवसेना को हराने के लिए  शिंदे के कंधे पर बंदूक रख कर चला रही है। राउत ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवसेना का झंडा मुंबई में लहराता रहेगा।
फडणवीस पर बात करते हुए सांसद राउत ने कहा 
राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद, फडणवीस पर बात करते हुए सांसद राउत ने कहा कि  फडणवीस के लिए अपने नाम के आगे उपमुख्यमंत्री लिखना मुश्किल हो रहा है।उन्होंने कहा कि नयी राज्य सरकार को महाराष्ट्र और मुंबई दोनों के लिए बिना किसी राजनीतिक द्वेष के काम करना चाहिए।
Advertisement
Next Article