Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

EVM Hacking के बयान पर BJP ने Congress को घेरा, हार के गिनाए कारण

11:25 AM Dec 05, 2023 IST | Yogita Tyagi
GIRIRAJ SINGH

EVM Hacking: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि EVM को हैक किया जा सकता है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह घटना नई नहीं है और जब भी विपक्ष हारता है चुनावी लड़ाई में वे EVM पर सवाल उठाते हैं। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कहा, यह कोई नई बात नहीं है। विपक्ष EVM पर तभी सवाल उठाता है जब वे चुनाव हार जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया की विधानसभा चुनावों में जीत पर विपक्ष हिमाचल प्रदेश या तेलंगाना की तरह इसी तरह के सवाल क्यों नहीं उठाता?

वे EVM पर सवाल उठाते हैं, यह नई बात नहीं- गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, उन्होंने हिमाचल प्रदेश चुनाव या तेलंगाना चुनाव के दौरान EVM पर सवाल क्यों नहीं उठाए? जब वे जीतते हैं तो सब कुछ ठीक होता है, जब वे हारते हैं तो वे EVM पर सवाल उठाते हैं। सिंह ने दावा किया कि लोगों ने उन्हें वोट क्यों नहीं दिया, इस पर गौर करने के बजाय विपक्ष EVM पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा, जब वे हारते हैं तो यह देखने के बजाय कि लोगों ने उन्हें वोट क्यों नहीं दिया, वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। यह कोई नई बात नहीं है। जब वे जीतते हैं, तो ईवीएम काम करती है और जब वे हारते हैं तो वे इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article