टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर BJP ने केजरीवाल सरकार को घेरा

09:28 PM Nov 18, 2023 IST | R.N. Mishra

देश में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली में भाजपा ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा है।

Advertisement

Highlights

दिल्ली में बसे पूर्वांचल प्रवासियों को लेकर केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बसे पूर्वांचल प्रवासियों को पहले अपने गृह नगरों की तरह यमुना तट पर पारंपरिक घाट पूजा से वंचित करके और बाद में उन्हें वादा किये 1,100 अस्थाई घाट तैयार करने से भी वंचित करके निराश कर दिया है।

मयूर विहार के घाट पर खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा- भाजपा
भाजपा नेता सचदेवा ने कहा कि मंत्री आतिशी का यह दावा करना चौंकाने वाला है कि 1,000 छठ घाटों पर काम शनिवार रात तक पूरा हो जाएगा, जबकि मयूर विहार के जिस घाट पर उन्होंने दोपहर में मीडिया से बात की थी, वहां भी खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा है।

भाजपा नेता सचदेवा ने कहा कि किराड़ी में एक छठ घाट निर्माण में इतनी घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ कि पानी भरते ही घाट टूट गया। दिल्ली सरकार न केवल 1,100 छठ घाटों को तैयार करने में विफल रही है, बल्कि बुराड़ी, जनकपुरी आदि सहित कई स्थानों पर छठ घाटों के आकार में भी कटौती की है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि बुराड़ी में पूर्वांचली प्रवासियों का सबसे बड़ा जमावड़ा है और आश्चर्यजनक रूप से दिल्ली सरकार ने वहां की इंद्रप्रस्थ छठ समिति के पारंपरिक घाट का आकार तीन चौथाई तक कम कर दिया है। छठ उत्सव शुक्रवार शाम को शुरू हुआ और सोमवार 20 मार्च की सुबह समाप्त होगा। शनिवार को छठ पूजा का दूसरा दिन पूरा हो गया, लेकिन वादा किए गए 40 हज़ार रुपये प्रति घाट कुछ चहेती छठ समितियों को छोड़कर किसी के पास अभी तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व, जो अब एक राष्ट्रीय पर्व बन चुका है, की व्यवस्था में इस उपेक्षा के लिए दिल्लीवासी केजरीवाल सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article