Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा ने एक भी वायदा नहीं किया पूरा: अभय चौटाला

NULL

10:27 AM Aug 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

जींद: नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहां कि भाजपा ने केंद्र, प्रदेश में सत्ता में आने से पहले जो वायदे लोगों से किए थे एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। केंद्र में सरकार बनने के बाद स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा हो या प्रदेश में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की हो। एक भी वायदा भाजपा ने पूरा नहीं किया है। एसवाईएल मुद्दे पर भी भाजपा चुप्प है। इनेलो एसवाईएल का पानी प्रदेश को मिले इसके लिए संघर्ष कर रही है। वे उचाना हल्के के दौरे के दौरान गांव बड़ौदा में ग्रामीण जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो निरंतर लोगों के हितों को लेकर संघर्ष कर रही है।

प्रदेश में निश्चित रूप से अगली सरकार इनेलो की बनेंगी। आज बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाएं देने में सरकार नकारा साबित हो रही है। बिजली के दाम न बढ़ाने का वायदा सीएम ने किया था लेकिन दाम बढ़े। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। आज लोगों भाजपा के तीन साल के शासनकाल में तंग आ चुके है। आज भाजपा के कार्यकर्ता खुद सरकार से तंग है ये आप लोग देख रहे होंगे। जिस सरकार के कार्यकर्ता तक सरकार से खुश नहीं है तो आम आदमी कैसे खुश होगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र में बीरेंद्र सिंह मंत्री है, हलके से उनकी पत्नी प्रेमलता विधायक है लेकिन उचाना में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है।

आज अगर चुनाव हो जाए तो लोग भाजपा का सूपड़ा साफ कर दे। आज किसान, मजदूरी, व्यापारी सब सरकार से तंग है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, पीएसी सदस्य डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, इनसो जिला प्रधान अनुराग खटकड़, युवा जिलाध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार, हलकाध्यक्ष सूबे सिंह लोहान, अजमेर वकील, सत्ता डूमरखां, ज्ञानी तारखां, नसीब घसो, राजेश बड़ौदा, वीरभान झील, रमेश, धर्मबीर श्योकंद मौजूद रहे।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article