टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में BJP ने बागी उम्मीदवार को पार्टी से किया निष्कासित

भाजपा , चेतन ब्रागटा ,जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट , उपचुनाव , BJP, Chetan Bragata, Jabbal-Kotkhai Assembly seat, By-election

12:14 AM Oct 14, 2021 IST | Shera Rajput

भाजपा , चेतन ब्रागटा ,जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट , उपचुनाव , BJP, Chetan Bragata, Jabbal-Kotkhai Assembly seat, By-election

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने बुधवार को जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने से इंकार करने वाले बागी उम्मीदवार चेतन ब्रागटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। चेतन के पिता की मौत के चलते ये सीट खाली हुई थी। इस सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।
चेतन ब्रागटा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जब्बल-कोटखाई सीट से पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार नीलम सराइक के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा की आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन ब्रागटा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
दिवंगत मंत्री नरेंद्र ब्रागटा के बेटे चेतन को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें भाजपा का टिकट मिलेगा। हालांकि, पार्टी ने नीलम पर भरोसा जताया जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था।
जब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर मंडी लोकसभा, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीट के साथ उपचुनाव होंगे।
Advertisement
Advertisement
Next Article