For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजद के खिलाफ भाजपा ने राजनीतिक लड़ाई लड़ी और कांग्रेस ने लालू यादव से निजी दुश्मनी निकाली- निखिल आनंद

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने चारा घोटाले के मामले में कोर्ट द्वारा लालू यादव पर सजा सुनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह कोर्ट का फैसला है जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए।

03:33 PM Feb 21, 2022 IST | Ujjwal Jain

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने चारा घोटाले के मामले में कोर्ट द्वारा लालू यादव पर सजा सुनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह कोर्ट का फैसला है जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए।

राजद के खिलाफ भाजपा ने राजनीतिक लड़ाई लड़ी और कांग्रेस ने लालू यादव से निजी दुश्मनी निकाली  निखिल आनंद
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने चारा घोटाले के मामले में कोर्ट द्वारा लालू यादव पर सजा सुनाए जाने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह कोर्ट का फैसला है जिसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए। राजद सुप्रीमो लालू यादव के उम्र और उनके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए जरूर सहानुभूति होती है लेकिन न्यायालय सबूतों के आधार पर काम करता है। भारतीय जनता पार्टी ने राजद के भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष किया है लेकिन हकीकत में कांग्रेस ने लालू यादव से अंदरूनी तौर पर अपनी निजी दुश्मनी निकाली है। राजद भले ही लालू जी की स्थिति के लिए भाजपा को कोसती है लेकिन हकीकत में उनकी स्थिति के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार हैं जिसने बड़े ही शातिर तरीके से शुभचिंतक बनकर लालू जी को निजी तौर पर निपटाने का संकल्प लिया हुआ है। भाजपा राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई लड़ती है लेकिन राजनीति में निजी दुश्मनी नहीं साधती है। तेजस्वी को काँग्रेस की साजिश से बचकर रहना चाहिए।
Advertisement
निखिल आनंद ने कहा कि चारा घोटाले में लालू जी की पोल खोलने और उनको अभियुक्त बनाने वाले सबसे बड़े चेहरे आज लालू जी की पार्टी के वरिष्ठ नेता है। यह बात किसी से नहीं छुपी है की चारा घोटाला मामले में लालू जी पर सबसे पहले मामला दर्ज करना, चार्जशीट दायर करना, सीबीआई जांच सुनिश्चित करना और यहां तक कि सबसे पहले जेल भेजने का काम कांग्रेस के ही कार्यकाल में हुआ था। बाद के दिनों में जो न्यायिक कार्यवाही हो रही है उसी के आधार पर फैसले सुनाए जा रहे हैं और लालू जी को सजा हो रही है। भाजपा राजनीति में नीति, नैतिकता, सिद्धांत, सादगी और शुचिता की सबसे बड़ी समर्थक रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ और लोकतंत्र के समर्थन में लगातार संघर्षरत रही है।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×