Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजेपी ने नीतीश कुमार को दी सलाह, कहा - आपकी विदाई तय, बांध लें बोरिया-बिस्तर

बिहार में महागठबंधन सरकार को बने हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए है और अब तक दो मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

04:42 PM Oct 02, 2022 IST | Desk Team

बिहार में महागठबंधन सरकार को बने हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए है और अब तक दो मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

बिहार में महागठबंधन सरकार को बने हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए है और अब तक दो मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पहला इस्तीफा बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया था, क्योंकि उनके खिलाफ कई सारे मामले चल रहे थे। जबकि दूसरा इस्तीफा आज सुधाकर सिंह ने दिया था, जो राजद कोटे से कृषि मंत्री बनाए गए थे। 
Advertisement
सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार पर दिया था विवादित बयान 
सुधाकर सिंह के बारे में कहा जा रहा कि वो अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, जिस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है। बता दें , सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को नहीं सौंपा है, बल्कि उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद अब बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलना शुरू कर  दिया है। 
सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को दी सलाह 
एक रिपोर्ट के अनुसार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को ताना मारते हुए कहा, ‘अब आप नीतीश बाबू बोरिया बिस्‍तर बांध लें। राजद ने आपकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है। आपका क्या होगा इसकी पूरी कहानी लिखी जा चुकी है। आप संभल जाइए।’
हम आपको बता दें, राजद नेताओं द्वारा लगातार दावा किया जा रहा कि तेजस्वी यादव साल 2023 में सीएम बन जाएंगे और नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति पर ध्यान देंगे। इस बात की शुरुआत खुद जगदानंद सिंह ने की थी। उन्होंने कहा था कि अगले साल बिहार का भविष्य तेजस्वी यादव देखे और देश का भविष्य नीतीश कुमार देखेंगे। उनका कहना था कि नीतीश अपनी जिम्मेदारियां तेजस्वी को सौंप देंगे। इस बयान के बाद ही जेडीयू और राजद में कलह की खबरे आने लगी थी और बीजेपी ने भी अब हमला बोलना शुरू कर दिया है। 
Advertisement
Next Article