Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Madhya Pradesh में BJP को प्रचंड बहुमत

11:41 PM Dec 03, 2023 IST | Shera Rajput

मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है और प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। राज्य की 230 सीटों में से 160 पर जीत दर्ज कर ली है, तो वहीं तीन सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली है तो दो सीटों पर आगे है।
राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं और उन पर मतगणना का दौर जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्य की 160 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है और सरकार बनने की संभावना बढ़ गई है, तो वहीं शिवराज सरकार के मंत्री 12 मंत्री चुनाव हार गए हैं।
230 विधानसभा सीटों पर मतगणना अंतिम दौर
राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना अंतिम दौर में पहुंच रही है और भाजपा सरकार बनाने की राह पर है, मगर राज्य सरकार के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। शिवराज मंत्रिमंडल के हारने वाले मंत्रियों में दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हरदा से कमल पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे, पोहरी से सुरेश धाकड़, खरगापुर से राहुल सिंह लोधी शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव हार गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article