पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्य धारा से बाहर रखना चाहती है केंद्र की भाजपा सरकार- गुंजन पटेल
भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से आरक्षण पर हमला कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग से उनके अधिकारों को छिनकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से बाहर रखना चाहती है
07:41 PM Feb 26, 2020 IST | Desk Team
पटना: केंद्र सरकार की आरक्षण नीतियों के खिलाफ, बढ़ती बोरोजगारी एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों पर किेए जा रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया गया।
विधानसभ का घेराव से पहले सदाकत आश्रम में सभा का आयोजन किया गया। जहां गुंजन पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से आरक्षण पर हमला कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग से उनके अधिकारों को छिनकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से बाहर रखना चाहती है।
वहीं, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षकों पर लाठी चार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार द्वारा उनकी आवाज को दमन करने की कोशिश की कीमत नीतीश सरकार को सत्ता गवां कर चुकानी पड़ेगी।
इस दौरान अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के कॉडिनेटर राजेश कुमार सन्नी, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, उपाध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Advertisement
Advertisement