टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रोजगार देने की बजाए छीनने का काम कर रही है भाजपा सरकार: तंवर

NULL

01:25 PM Dec 11, 2017 IST | Desk Team

NULL

करनाल: कंंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश की मौजूदा मनोहर सरकार लोगों को रोजगार और रोटी देने में नाकाम रही है। सरकार कर्मचारियों से रोजगार छीन रही है। भाजपा सरकार में सबसे यादा कर्मचारी दुखी है। आम आदमी के लिए भी भाजपा सरकार रक्षक की जगह भक्षक साबित हो रही है। भाजपा भ्रष्टाचार की पौषक है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में यहां के मतदाता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव और राम से लोगों का पेट नहीं भरता।

रोजगार के साधन बढऩे चाहिए। तंवर आज करनाल में सीण्एमण्ओ कार्यालय के बाहर प्रदेश भर से आए स्वास्थ्य विभाग के एनण्एचण्एम कर्मचारियों के धरना स्थल पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने लिखित रूप से एनएचएम के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आई तो उनकी मांगो को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। प्रदेश भर के एनण्एचण्एम कर्मचारी हड़ताल पर है। सीण्एम सिटी में प्रदेश भर के लगभग 12500 कर्मचारी धरना स्थल पर बैठे है। पिछले 4 दिनों से धरना जारी है। इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ढोंगी और गब्बर सिंह है।

वह कर्मचारियों को डंडे के बल पर काम करवाना चाहते है। भाजपा सरकार ने रोजगार दिया नहीं बल्कि छीना है। इस मौके पर एनण्एचण्एम के प्रदेशाध्यक्ष संजीव कुमारए सचिव जयपाल शर्माए सुरेश नरवालए डाण् संतोषए इन्दु खुरानाए संगीताए पवन और राजेश ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का स्वागत किया। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सचिव पंकज पुनियाए कृष्ण शर्मा बसताड़ाए जोगिन्द्र राणाए मनोज बेगमपुरए कर्म सिंह भुक्कलए डाण् खजान सिंहए प्रदीप शर्माए संतोष कैरालिया के साथ.साथ तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article