Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धार्मिक आजादी पर प्रहार न करें भाजपा सरकारें

NULL

01:21 PM Sep 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : आज यहां पंजाब की इतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में हजारों मुस्लमानों में पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की इमामत में ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद में ईद मिलन का राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित किया गया।

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी ने राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कहा कि आज का दिन हमें अल्लाह -तआला के नबी हजरत इब्राहिम की ओर से अपने रब का हुक्म मानते हुए दी गई कुर्बानी की याद दिलाता है। शाही इमाम ने कहा कि हम दुनिया को बताना चाहते है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय जालीम अंग्रेज सरकार के खिलाफ सारी कौमों के साथ-साथ मुस्लमानों की ओर से दी गई कुर्बानियां इसी जज्बे की प्रेरणा थी। उन्होंने कहा कि आज भी भारत का मुस्लमान देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने को तैयार है। शाही इमाम ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग इस बात को समझने की उनकी फिरकापरस्ती कभी कामयाब नहीं हो सकती क्योंकि भारत हमेशा ही धर्म निरपेक्ष देश रहा है। उत्तर प्रदेश व अन्य भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिम धार्मिक रीति-रिवाजों पर की जा रही टिप्पणियों की विरोधता करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि धार्मिक आजादी पर प्रहार न करे भाजपा सरकारें, मुसलमानो ने देश के लिए कुर्बानियां दी है और किसी भी कीमत पर आत्म सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे।

इस मौके पर मुस्लिम भाईचारे को संबोधित करते हुए लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि इस देश में ईद उल जुहा का त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिल-जुल कर मनाते है। उन्होंने कहा कि पंजाब की इस धरती पर आज लाखों मुस्लमान खुदा के आगे सजदा कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर की जामा मस्जिद वह ऐतिहासिक जगह है, जहां से स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ फतवा जारी किया गया था। लोक इंसाफ पार्टी के विपन सूद काका ने कहा कि पंजाब की धरती पीरों और पैगम्बरों की धरती है। यहां पर सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते है और एक-दूसरे का त्यौहार आपसी भाईचारे के रूप में मनाते है।

इस मौके पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा ने अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकवाद देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ी ही बरकतों वाला दिन है। आज के दिन मुस्लमान अपने खुदा को राजी करने के लिए अल्लाह के रास्ते में कुर्बानी देते है। इस दौरान विधायक राकेश पांडे ने भी मुस्लिम भाईचारे को ईद की मुबारकवाद दी। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी ने भी मुसलमानों को ईद की मुबारकवाद देते हुए कहा कि ईद का पवित्र त्यौहार हम सब कों अपने देश के प्रति कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि मुस्लमान ईमान के जज्बे के साथ हर समय देश और कौम के लिए कुर्बानियां देते आ रहे हैं और यह सिलसिला चलता रहेगा। नायब शाही इमाम ने कहा कि मुस्लमान जिंदा कौम है और अपने वजूद से लेकर आज तक इस्लाम बढ़ता ही जा रहा है।

इस राज्य स्तरीय समारोह में अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए विधायक भारत भूषण आशू, संजय तलवाड़, गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, पार्षद नरिन्द्र कुमार काला, अशोक पराशर पप्पी व शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि ईद उल जुहा का त्यौहार हम सब को आपसी भाईचारे और अपने देश के प्रति कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। वर्णनयोग्य है कि आज ईद उल जुहा के अवसर पर लुधियाना शहर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की गई और भारी संख्या में लोगों ने कुर्बानियां कीं, बच्चों में ईद को लेकर बहुत जोश पाया जा रहा था।

– रीना अरोड़ा

Advertisement
Advertisement
Next Article