टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा सरकार का अंतिम बजट भी बेहद निराशावादी : आफताब

NULL

02:58 PM Feb 05, 2018 IST | Desk Team

NULL

सोहना/पिनगवां : हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने रविवार को भाजपा सरकार के केंद्रीय बजट को झूठ का पुलिंदा कहा है। उन्होने कहा कि जैसे भाजपा सरकार अभी तक जुमलेबाजी करती आ रही थी, वैसे ही बजट में भी जुमलेबाजी है। सोहना शहर के गांव जक्खोपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता धर्मेन्द्र चौधरी इंडरिया के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि बजट इतना निराशाजनक है कि बजट से अगले ही दिन भारतीय बाजार सदमें में पहुंच गया है और गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि इस बजट में गरीबों, मजदूरों, आम आदमी, महिलाओं, किसानों, युवाओं, व्यापारियों के लिए कुछ नही है। उन्होने कहा कि किसानों को कर्ज से उबारने के लिए कोई प्रावधान इस बजट में नही है। ना ही किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण का कोई पैमाना रखा गया है। किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए भी भाजपा सरकार ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बजट में घोषणा कई की गई हैं लेकिन अमलीजामा पहनाने के लिए कोई योजना का प्रावधान नही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि देश का गरीब व आम आदमी बजट से बेहद निराश हुआ है।

डीजल पेट्रोल गैस के दाम आसमान छू रहे है लेकिन भाजपा ने कोई छूट आम आदमी को नही दी है। नई स्वास्थ्य केयर स्कीम तो सुपर जुमला है क्योकि उसके लिए सरकार ने एक रूपये का भी बजट में प्रावधान नहीं किया है। गरीबों व मजदूरों के लिए कुछ नहीं दिया गया है। घरेलू महिलाओं के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें महंगी हो गई है, जिनमें कपडे, जूते से लेकर रसोई गैस शामिल है। फल सब्जी तेल सब मंहगा किया गया है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– उमेश, आस

Advertisement
Advertisement
Next Article