राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं है : उमा भारती
भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’।
10:34 PM Dec 30, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’।
Advertisement
उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘ कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है।’’
Advertisement
उन्होंने कहा,‘‘ राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ– इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं। ’’
Advertisement
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है। हमने (भाजपा नीत केन्द्र सरकार) तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)। राहुल गांधी जी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।’’

Join Channel