Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रदेश में भाजपा ने डेढ़ लाख करोड़ की योजनाओं पर किया काम : पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ की योजनाओं पर काम किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास के नए आयाम खड़े किए गए है।

05:12 PM Feb 03, 2022 IST | Ujjwal Jain

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ की योजनाओं पर काम किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास के नए आयाम खड़े किए गए है।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ की योजनाओं पर काम किया है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास के नए आयाम खड़े किए गए है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र को सिडकुल दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे। यह बात धामी ने गुरुवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गाजीवाला में आयोजित जनसभा में कही।
Advertisement
धामी ने कहा कि लालढांग क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। लालढांग क्षेत्र को हरिद्वारी सड़क, रवासन नदी पर झूला पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिडकुल सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजनाओं की सौगात मिली है। जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए गन्ना मूल्य वृद्धि, सामाजिक पेंशन बढ़ोतरी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। केदारनाथ धाम के विकास को 400 करोड़ की योजना जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार से ही उतराखंड का विकास संभव हो सका है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पांच माह के कार्यों ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का विकास पुरुष बना दिया है। धामी सरकार ने लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं की घोषणा की है जिस पर कार्य जारी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, दीपक सैनी, होरी सिंह, शेषराज सैनी, धर्मेंद्र चौहान, जितेंद्र पोखरियाल, संजय सैनी आदि शामिल रहे।
Advertisement
Next Article