महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश का हल्लाबोल - गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरियां भर रही है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि हवाई जहाज के तेल की तुलना में पेट्रोल की कीमत ज्यादा होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरियां भरने में लगी है।
12:19 PM Oct 18, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लगातार हमले कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हवाई जहाज के तेल की तुलना में पेट्रोल की कीमत ज्यादा होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरियां भरने में लगी है।
Advertisement
अखिलेश यादव यादव ने एक खबर का हवाला देते हुये सोमवार को ट्वीट किया “ अमीरों के हवाई जहाज का तेल सस्ता और ग़रीब जनता की गाड़ी-वाहनों का डीज़ल-पेट्रोल महँगा हो गया है। भाजपा ग़रीबों की जेब काट रही है और अमीरों की तिजोरियाँ भर रही है।”
Advertisement
पेट्रोल पंप भाजपा के लिए ‘पैसों के पंप’ – अखिलेश
Advertisement
उन्होने तंज कसा “आज पेट्रोल पंप भाजपा के लिए ‘पैसों के पंप’ बन गए हैं। भाजपा पैसों वालों की पार्टी थी, है और रहेगी।”
अमीरों के हवाई जहाज का तेल सस्ता और ग़रीब जनता की गाड़ी-वाहनों का डीज़ल-पेट्रोल महँगा हो गया है। भाजपा ग़रीबों की जेब काट रही है और अमीरों की तिजोरियाँ भर रही है।आज पेट्रोल पंप भाजपा के लिए ‘पैसों के पंप’ बन गए हैं।भाजपा पैसों वालों की पार्टी थी, है और रहेगी।#NoMoreBJP pic.twitter.com/M5GD1AXWPl— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 18, 2021
गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार होती बढ़ोत्तरी को लेकर सपा अध्यक्ष लगभग अपनी हर सभा में सरकार पर कटाक्ष करते रहे हैं। उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिसंख्य राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है।

Join Channel