W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सरकार की साथ छठे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री का बयान,आज खत्म हो सकता है किसान आंदोलन

किसान संगठनों के बीच छठे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का कहना है कि उन्हें उम्मीद है आज ही किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा।

12:51 PM Dec 30, 2020 IST | Desk Team

किसान संगठनों के बीच छठे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का कहना है कि उन्हें उम्मीद है आज ही किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा।

सरकार की साथ छठे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री का बयान आज खत्म हो सकता है किसान आंदोलन
Advertisement
तीन कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सिंघु बॉर्डर से रवाना हुआ। कृषि कानून के मसले पर आज एक बार फिर सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता होने जा रही है। छठे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का कहना है कि उन्हें उम्मीद है आज ही किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा। सरकार किसानों के साथ खुले मन से बात कर रही है,जो भी सुझाव आएंगे उसपर विचार किया जाएगा।
Advertisement
वहीं किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह साबरा ने कहा कि किसानों और सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हुई है। हमें नहीं लगता कि हम आज भी किसी समाधान तक पहुंचेंगे। तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। केंद्र और आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के बीच बातचीत होनी है।
Advertisement
प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने कहा कि चर्चा केवल तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीकों एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने पर ही होगी। इस बीच केंद्र और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इस बैठक में इस बारे में चर्चा की कि बुधवार को किसानों के साथ होने वाली वार्ता में सरकार का क्या रुख रहेगा। कृषि मंत्री तोमर, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश किसानों के साथ वार्ता में केंद्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। तोमर ने सोमवार को कहा था कि उन्हें गतिरोध के जल्द दूर होने की उम्मीद है।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×