Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

छापेमारी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट भाजपा नेता गिरफ्तार

NULL

07:50 PM Jul 04, 2017 IST | Desk Team

NULL

हिसार : हरियाणा के फतेहाबाद में बिजली चोरी पकडऩे के लिए की गई छापेमारी के दौरान बिजली निगम के अधिकारी एवं दो अन्य कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला सचिव विजय गोयल को आज गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने श्री गोयल को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास गुप्ता की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

                                                                                                source

आरोप है कि बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह कंबोज और दो अन्य कर्मचारियों के साथ श्री गोयल और उनके समर्थकों ने सोमवार को उस समय बंधक बनाकर मारपीट की थी जब उन्होंने के घर में कुंडी कनेक्शन लगाकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी थी। बिजली चोरी के आरोप में बिजली निगम ने श्री गोयल पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है और उनके खिलाफ बिजली एक्ट 2003 की धारा 135 के तहत ही पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। इस घटना से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हो गया था और इसी के चलते बिजली कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की थी और गोयल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इस चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने श्री गोयल को गिरफ्तार किया।

Advertisement
Next Article