For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा नेता ने हिंडनबर्ग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा

12:57 AM Aug 14, 2024 IST | Shera Rajput
भाजपा नेता ने हिंडनबर्ग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा

हिंडनबर्ग मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि इस मामले में अब स्पष्ट हो चुका है कि राहुल गांधी के मित्र हिंडनबर्ग कंपनी के मालिकों ने षडयंत्र रचा है।
हिंडनबर्ग ने प‍िछले साल जनवरी में कैपिटल मार्केट को तोड़ा
उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग ने प‍िछले साल जनवरी में कैपिटल मार्केट को तोड़ा। जैसे ही शेयर नीचे गए तो उसे खरीदकर 1 सौ 84 करोड़ का फायदा किया। यह लाभ मार्क किंगडम और हिंडनबर्ग कंपनी ने आपस में बांट लिया। अब सेबी ने इस संबंध में हिंडनबर्ग को नोटिस दिए हैं। उनको इस पर जवाब देना है, लेकिन वो जवाब देने की स्थिति में नहीं है।
हिंडनबर्ग ने साजिश के तहत सेबी के चेयरपर्सन पर किया हमला
किरीट सोमैया ने कहा कि हिंडनबर्ग ने साजिश के तहत सेबी के चेयरपर्सन पर हमला किया है। फिर से भारतीय कैपिटल मार्केट को तोड़ने की साज‍िश की गई है, लेक‍िन वे सफल नहीं हुए।
भाजपा नेता ने हिंडनबर्ग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दोस्त और हिंडनबर्ग कंपनी के मालिक नाथन एंडरसन और मार्क किंडम साजिश में सफल नहीं हो सके। हिंडनबर्ग को अब इनसाइड ट्रेडिंग और शॉर्ट सेल का जवाब देना होगा।
मैं छोटे निवेशकों से एक ही प्रार्थना करूंगा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं - भाजपा नेता
उन्होंने कहा कि मैं छोटे निवेशकों से एक ही प्रार्थना करूंगा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था मजबूत है। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। 184 करोड़ के सबूत सेबी के हाथ में आ चुके हैं।
पता नहीं और ऐसे कितने मंदी के सौदे हुए होंगे ? हिंडनबर्ग अगर नोटिस का जवाब नहीं देता है तो फिर सेबी आगे की कार्रवाई करेगी।
बता दें कि हिंडनबर्ग ने हाल ही में सेबी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कुछ विशेष कंपनियों के फंड को लगाकर शेयर बढ़ाने का आरोप है। दिसंबर 2017 से अब तक हिंडनबर्ग 63 कंपनियों के खिलाफ करीब 70 रिपोर्ट जारी कर चुका है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×