Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

BJP नेता ईश्वरप्पा बोले- 36,000 मंदिरों को नष्ट कर बनाई गईं मस्जिद, सभी को फिर से करेंगे हासिल

केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि मस्जिदों के निर्माण के लिए 36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को कानूनी रूप से फिर से प्राप्त किया जाएगा।

02:55 PM May 27, 2022 IST | Desk Team

केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि मस्जिदों के निर्माण के लिए 36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को कानूनी रूप से फिर से प्राप्त किया जाएगा।

देशभर में इन दिनों मंदिर-मस्जिद का मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस बीच कर्नाटक से बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि मस्जिदों के निर्माण के लिए 36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों को कानूनी रूप से फिर से प्राप्त किया जाएगा। 
Advertisement
बीजेपी विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा, “36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है और इसके ऊपर मस्जिदें बनाई गई हैं। उन्हें कहीं और मस्जिदें बनाने दें और नमाज अदा करने दें, लेकिन हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। मैं आपको बता रहा हूं, सभी 36000 मंदिरों को हिंदू कानूनी रूप से पुनः हासिल करेंगे।”

शिवलिंग में मिला सुराख दे रहा साजिश के एंगल की गवाही? हिंदू पक्ष के दावे ने मामले को दिया दिलचस्प मोड़!

बता दें कि सबसे पहले कर्नाटक में मंदिर-मस्जिद विवाद 21 अप्रैल को सामने आया, जब मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक पुरानी मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाया गया था। कुछ लोगों ने कहा, मस्जिद बनने से पहले यहां पर एक मंदिर था। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि दस्तावेजों की पुष्टि होने तक मरम्मत का काम रोक दिया जाए। 
Advertisement
Next Article