For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोनिया के भाषण पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे का पलटवार, कहा- 'मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लाई तो कांग्रेस को दर्द हो रहा'

12:59 PM Sep 20, 2023 IST | Jyoti kumari
सोनिया के भाषण पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे का पलटवार  कहा    मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल लाई तो कांग्रेस को दर्द हो रहा

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चल रही बहस पर कांग्रेस के श्रेय लेने के बयान पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा, पहले जब बिल आया तो इनकी सोच है, कि सालों तक बिल लटकाए रखा, ये बिल कांग्रेस का नहीं, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगाया गया है, जो आखिकार समय में अच्छा प्रदर्शन करता है, उसी की जीत होती है, श्रेय भी उसी को मिलता है।

सोनिया गांधी के बयान पर दुबे ने कहा, भारत संविधान से चलता है

संसद में अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'हम बिल लाए तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने सारे देश में शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिया, भारत संविधान से चलता है, अभी सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए, संविधान में कहा गया है कि राज्यसभा में कोई रिजर्वेशन नहीं होगा, फिर कैसे आरक्षण दिया जाए, आप लॉलिपोप बनाकर ये बिल घुमाते रहे, आर्टिकल-82 में लिखा हुआ है कि बिल लागू करने की पूरी प्रक्रिया के तहत ही बिल लागू होगा।

मेरे जीवन साथी राजीव गांधी का सपना हुआ पूरा

लोकसभा में अपने भाषण से पहले सोनिया गांधी ने कहा, यह राजीव गांधी का सपना था। यह मेरे जीवन का भी एक भावनात्मक क्षण है। पहली बार, स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को तय करने के लिए संवैधानिक संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी द्वारा लाया गया था। यह राज्यसभा में सात वोटों से हार गया था। बाद में, कांग्रेस प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में सरकार ने इसे राज्यसभा में पारित कर दिया। परिणामस्वरूप, हमारे पास स्थानीय निकायों के माध्यम से देश भर में 15 लाख निर्वाचित महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना केवल आंशिक रूप से पूरा हुआ है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jyoti kumari

View all posts

Advertisement
×