W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा नेता अपनी 'GIRLFRIEND' के साथ पकड़े जाने पर पार्टी से किया निष्कासित

बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा सचिव मोहित सोनकर को कानपुर में एक महिला मित्र के साथ पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की थी। दो दिन बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

09:45 AM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा सचिव मोहित सोनकर को कानपुर में एक महिला मित्र के साथ पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की थी। दो दिन बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा नेता अपनी  girlfriend  के साथ पकड़े जाने पर पार्टी से किया निष्कासित
बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा सचिव मोहित सोनकर को कानपुर में एक महिला मित्र के साथ पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की थी। दो दिन बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया भाजपा के राज्य महासचिव और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि सोनकर को उनके कदाचार के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Advertisement
पुलिस ने उनकी महिला मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की 
उन्होंने कहा, इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भी पत्र भेजा गया है। सोनकर को उनकी पत्नी, सास और अन्य ससुराल वालों ने शनिवार रात सड़क के बीच में अपनी महिला मित्र के साथ कार में पर पकड़े जाने के बाद कथित तौर पिटाई की थी। पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने रविवार को दो प्राथमिकी दर्ज की थी, एक सोनकर के खिलाफ और दूसरी उनकी महिला मित्र के खिलाफ ।
सोनकर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया
Advertisement
प्राथमिकी दंगा और आपराधिक धमकी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। जूही पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सोनकर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
भाजपा नेता की शादी छह साल पहले हुई थी
पुलिस ने कहा कि सोनकर और उनकी कथित महिला मित्र को शनिवार शाम शहर के जूही इलाके में उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने एक कार के अंदर देखा। इसके बाद सोनकर और महिला के परिजन आपस में भिड़ गए और मामला स्थानीय थाने तक पहुंच गया। भाजपा नेता की शादी छह साल पहले हुई थी, लेकिन दंपति के बीच रिश्ते में खटास आ गई थी।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×