For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pooja Dadu Suicide: मध्य प्रदेश में BJP नेता पूजा दादू ने किया सुसाइड, जाने क्या है पूरा मामला

05:56 PM Oct 01, 2023 IST | Anuj Kumar Yadav
pooja dadu suicide  मध्य प्रदेश में bjp नेता पूजा दादू ने किया  सुसाइड  जाने  क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है जहां जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद से ही उनके परिवार में मातम छाया हुआ ह। दरअसल बुरहानपुर खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अध्यक्ष पूजा दादू ने लगाई फांसी
परिजनों ने फंदे पर शव लटका हुआ देखा तो तुरंत उतारकर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अध्यक्ष पूजा दादू पूर्व विधायक राजेन्द्र दादू की बेटी और मध्य प्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू की बहन थीं।
पूजा के पिता राजेंद्र दादू थे विधायक
हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें पूजा के पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा से विधायक थे जिनकी एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद पूजा दादू की बड़ी बहन मंजू दादू यहां से विधायक बनी थी। पूजा के आत्महत्या मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
खुदकुशी के करीब 11 घंटे पहले लिखी थी पोस्ट
पूजा दादू ने खुदकुशी के करीब 11 घंटे पहले फेसबुक पर लिखा था कि मृत्यु अंतिम सत्य है, किंतु असामयिक मृत्यु अति कष्टदायक होती है। बताया जा राह है कि नावरा में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे दो बच्चों और रहमानपुरा गांव में एक व्यक्ति के निधन पर परिजनों से मिलने पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर यह बात लिखी थी।
पूजा दादू राजनीतिक बैकग्राउंड से थी
पूजा दादू का परिवार राजनीतिक बैकग्राउंड वाला रहा है। उनके पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता थे, उनके निधन के बाद बड़ी बहन मंजू दादू इस सीट से विधायक रही हैं। वे वर्तमान में मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं।
पूजा दादू के बीजेपी से करीबी संबंध
दादू निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई थीं। वे उच्च शिक्षित भी थीं। उनके निधन से न केवल भाजपा बल्कि पूरे खकनार क्षेत्र में दुख का माहौल है। सुबह से बड़ी संख्या में लोग उनके घर संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। उनके बीजेपी पार्टी से पुराने संबंध थे। हालांकि अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anuj Kumar Yadav

View all posts

Advertisement
×