W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ड्रग तस्करी का आरोपी भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पार्टी ने बताया बदले की कार्यवाही

बंगाल पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राकेश सिंह को वर्धमान से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो पुत्रों को पुलिस को सरकारी कार्य करने से रोकने के आरोप में कोलकाता स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

04:21 PM Feb 24, 2021 IST | Ujjwal Jain

बंगाल पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राकेश सिंह को वर्धमान से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो पुत्रों को पुलिस को सरकारी कार्य करने से रोकने के आरोप में कोलकाता स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग तस्करी का आरोपी भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार  पार्टी ने बताया बदले की कार्यवाही
बंगाल पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राकेश सिंह को वर्धमान से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो पुत्रों को पुलिस को सरकारी कार्य करने से रोकने के आरोप में कोलकाता स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। 
पुलिस ने बताया कि हाल ही में कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई भाजपा महिला इकाई की नेता पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद राकेश सिंह का नाम सामने आया था।पुलिस ने कहा कि सिंह पर ड्रग तस्करी मामले में शामिल होने का संदेह है। पुलिस ने सिंह तथा उसके एक सहयोगी जितेंद, सिंह को वर्धमान जिले के गलशी से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पकड़ जाने के समय जितेन्द, सिंह दिल्ली भागने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने राकेश सिंह के दो पुत्र शुवम तथा साहेब का पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ धारा 353 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि लालबाजार और न्यू अलीपुर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम सोमवार को राकेश सिंह के घर तलाशी के लिए गई थी, लेकिन उनके पुत्रों ने सर्च वारंट की मांग कर घर में घुसने से रोक दिया था। 
पुलिस हालांकि ढाई घंटे बाद सिंह के घर में घुसी तथा तलाशी ली। साथ ही शुवम तथा साहेब को गिरफ्तार कर लिया। राकेश सिंह की बेटी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जब्त किए सामानों की सूची नहीं दी है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्ववाली तृणमूल सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति कोलकाता हवाई अड्डा पर स्वर्ण तस्करी के आरोप में पकड़ जाता है, लेकिन भाजपा नेता नहीं होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है।
गिरफ्तारी वारंट मांगने के आरोप में भाजपा नेता के बेटों को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस राकेश सिंह के खिलाफ सबूत पेश करने में विफल होती है, तो भाजपा प्रदर्शन करेगी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×