W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP नेता की गोली मारकर हत्‍या, गुस्साए ग्रामीणों ने यातायात जाम किया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार दी गई, जिनकी रात में मौत हो गई। टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है।

03:51 AM Oct 17, 2020 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार दी गई, जिनकी रात में मौत हो गई। टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है।

bjp नेता की गोली मारकर हत्‍या  गुस्साए ग्रामीणों ने यातायात जाम किया
 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टुंडला तहसील के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच में परचून की दुकान चलाने वाले भाजपा नेता को शुक्रवार शाम को गोली मार दी गई, जिनकी रात में मौत हो गई। टुंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। इस बीच यह घटना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। 
वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र नगला बीच निवासी 46 वर्षीय भाजपा नेता डीके गुप्‍ता शाम को अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। जैसे ही वह दुकान बंद कर अपने घर की ओर चले तभी मोटर सा‍इकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी और फरार हो गए। गुप्‍ता गंभीर रूप से घायल हो गये। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद तत्‍काल उन्‍हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया जहां रात में उनकी मौत हो गई। 
पटेल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने टुंडला-एटा मार्ग पर स्थित नगला बीच चौराहे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बाद में समझा बुझाकर लोगों को वहां से हटाया। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×